सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 2 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों शवों की पहचान सोढ़ी देवा और रवा देवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक-एक लाख रुपए के इनामी ये नक्सली जगरगुंडा एरिया कमेटी के सदस्य थे।
पुलिस बल की संयुक्त टीम ने किया ऑपरेशन
घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र की है, बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि सुकमा जिले के ताड़मेटला और दूलेड के जंगलों में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं। मिली सूचना के आधार पर डीआरजी, सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम सोमवार रात को ही ऑपरेशन के लिए निकल गई थी, और मंगलवार की सुबह ही जवान नक्सलियों के ठिकाने तक भी पहुंच गए।
यह भी पढ़ें-सीएम बघेल शिक्षक दिवस के अवसर पर जीर्णोंद्धार किए गए 8152 स्कूल भवनों का करेंगे लोकार्पण
करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग
नक्सलियों ने जवानों को अपने ठिकाने पर आते देखकर फायरिंग शुरू कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। दोनों तरफ से लगभग आधे घंटे तक फायरिंग चली। नक्सलियों के भागने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की तो 2 नक्सलियों का शव बरामद हुआ।
दोनों मृत नक्सली कई वारदातों में रह चुके हैं शामिल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, दोनों नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया गया है। जिनकी पहचान जगरगुंडा एरिया कमेटी मिलिशिया कैडर सोढ़ी देवा और रवा देवा के रूप में हुई है। दोनों कई वारदातों में भी शामिल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जवानों के लौटने के बाद ही मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी मिल पाएगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines