सुकमा: प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत जिले में संचालित 6 रीपा केन्द्र स्थापित की गई है। जहां समूह की महिलाएं आचार, पापड़, स्टेशनरी, ब्रेड, मसाला निर्माण सहित अन्य उत्पादों का निर्माण कर स्थानीय बाजारों में विक्रय करके आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है।
मिनी स्टेडियम सुकमा में 25 जून को मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाया गया था। वहीं महिलाओं ने रीपा अन्तर्गत तैयार उत्पाद सेनेटाइजर, फिनाइल, साबुन, अगरबत्ती, दोना-पत्तल सहित अन्य सामनों को अवलोकन सह विक्रय के लिए प्रदर्शनी लगाई थी। जिसका अवलोकन कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा ने किया और समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की प्रशंसा की। रीपा के स्टॉल से आम नागरिकों के अलावा अधिकारी-कर्मचारियों ने 41500 रुपये के सामानों की खरीदी की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री डीएन कश्यप ने महिलाओं की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा इससे महिलाएं स्वावलंबन की ओर अग्रसर होकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही है। साथ ही उत्पदों के विक्रय से प्राप्त इन पैसों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीद कर घर की जरूरतों को पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हरिस. एस एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
20 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines