सुकमा: सुकमा कलेक्टर हरिस एस. ने स्कूल, आश्रमों में चल रहे निर्माण कार्यों सहित स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। जिसमें शासकीय हाई स्कूल रामाराम, माध्यमिक शाला चिकपाल, हाईस्कूल दुब्बाटोटा, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल कोण्टा, एर्राबोर, दोरनापाल और स्वास्थ्य केन्द्र केरलापाल, कोण्टा सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल है।
कलेक्टर ने स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर व्यवस्थित तरीके से स्कूल भवन परिसर में लैब निर्माण, पुस्कालय, शौचालय मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, खेल मैदान, प्रवेश द्वार सहित अन्य निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्कूल जतन योजना एवं आत्मानंद स्कूल के नवनिर्मित भवनों में शासन से प्राप्त निर्देशानुसार रंगरोगन की एकरूपता रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्माण समिति, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और शिक्षा विभाग के अपूर्ण कार्य को जल्द प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोण्टा के डूबान क्षेत्र सहित अन्य वार्डों में मानसून पूर्व नालियों का निर्माण और साफ-सफाई करने के निर्देश नगर पंचायत के सीएमओ को दिए। वहीं अनावश्यक जर्जर भवनों को जमींदोज करने कहा।
इसके अलावा कलेक्टर ने मुख्यमंत्री पोषण पुनर्वास केंद्र दोरनापाल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुपोषण मुक्त हुए बच्चों सहित वर्तमान में स्थित बच्चों के स्वास्थ और केंद्र में बच्चों को दी जा रही पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर बच्चों के हेल्थ रिपोर्ट का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर ने केरलापाल और कोण्टा अस्पताल के औचक निरीक्षण में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, मरीज पंजीयन रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से रूबरू होकर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री डीएन कश्यप, एसडीएम श्री बन सिंग नेताम, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय मोड़ियम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितीन डडसेना, कार्यपालन अभियंता श्री अनिल राठोड़ सहित अन्य अधिकारी एवम् कर्मचारीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
6 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
20 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
23 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
27 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
27 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
29 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
30 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines