हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए खोला खजाना; ड्रेस और कॉपी-किताबों के लिए मिलेगा पैसा

विज्ञापन

Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग के बाद अब श्रम विभाग ने भी श्रमिकों के बच्चों को पैसे (अनुदान) देने का ऐलान किया है। इसके तहत पहली से 8वीं तक के बच्चों को 1 हजार और 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को 2 हजार रुपये देने की योजना है। यह मदद छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कल्याण मंडल के जरिए दी जाएगी।

ड्रेस और शैक्षिक सामान खरीद सकेंगे छात्र

जानकारी के अनुसार, इस योजना के लिए श्रमिक को पंजीकरण कराना होगा। साथ ही कहा गया है कि पंजीकरण के बाद श्रमिकों को उनके पहले दो बच्चों के लिए ही इस योजना का लाभ मिलेगा। यह लाभ साल में एक बार दिया जाएगा। ये सहायता राशि देने के पीछे सरकार की मंशा है कि इससे बच्चे गणवेश (ड्रेस) के साथ-साथ अन्य शैक्षिक सामान खरीद पाएंगे।

ऐसे ले सकते हैं योजना का लाभ

बताया गया है कि जो अभिभावक इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक है, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जबकि पहले से पंजीकृत श्रमिकों को कोई भी आवेदन की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए अंकों की भी कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। मंडल के तहत चलने वाली मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। मंजूरी के साथ ही पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola