Raipur: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुढ़ियारी इलाके में एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की (16) पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद लड़की के बाल पकड़कर सड़क पर खींचता हुआ ले गया। आरोपी के एक हाथ में चाकू था। राहगीरों ने उसका वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) किया है।
एक हाथ में लड़की के बाल, दूसरे हाथ में चाकू
जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की कोविड काल में आरोपित की किराना दुकान में काम करती थी। जब लड़की ने पैसे मांगे तो आरोपी नशे की हालत में उसके घर में घुस गया। उसके परिवार के साथ बदसलूकी की। लड़की ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। लड़की की गर्दन के पास चाकू मारा।
दुकानदार के रूप में हुई आरोपी की पहचान
आरोपी की पहचान 47 वर्षीय ओंकार तिवारी के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने सड़क पर पीछा करते हुए लड़की को फिर से पकड़ लिया। लड़की को बालों से खींचता हुआ सड़क पर चला। बीच सड़क हुए इस खूनीखेल को देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ेंः क्लास रूम में चिप्स खाने पर निदेशक ने 2 बच्चों को बेरहमी से पीटा
पैसों के लेन-देन का मामला आया सामने
बताया गया है कि युवती ने कुछ दिन पहले ओंकार की दुकान से नौकरी छोड़ दी थी। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब ओंकार हथियार लेकर उसके घर में घुस गया।
पुलिस ने नाबालिग लड़की को राजधानी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके शरीर पर गहरे घाव हैं, जिससे काफी खून बह गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
पुलिस ने बताई कुछ अलग ही कहानी
गुढ़ियारी थाना प्रभारी एलेक्जेंडर किरो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। आरोपी और लड़की ने शनिवार शाम को ड्राइव पर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन लड़की ने ऐन वक्त पर मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines