हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शेख सलीम बने 'बबलू' तो मोहम्मद अकबर हुए 'सत्यम', बागेश्वर धाम में 1000 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri : छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई बागेश्वर धाम की कथा में लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया। यूपी के मुस्लिम युवकों ने रायपुर जाकर सनातन धर्म में प्रवेश लिया।

विज्ञापन
बागेश्वर धाम की कथा में एक हजार लोगों ने की घर वापसी।

नितिन नामदेव, रायपुर

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का शनिवार को अंतिम दिन है। एक हजार लोगों ने इस कथा में सनातन धर्म अपनाया। धीरेंद्र शास्त्री ने सबको भगवा गमछा पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान यूपी के मुस्लिम युवकों ने भी हिंदू धर्म में प्रवेश किया।

उत्तर प्रदेश के मुस्लिम युवक मोहम्मद अकबर और शेख हिंदू धर्म अपनाने के लिए रायपुर में आयोजित बागेश्वर धाम की कथा में गए। प्रदेश के अलग-अलग जगहों से हजारों लोग इस कथा में शामिल हुए। कथा के दौरान ही 1000 लोगों ने घर वापसी की। इसके बाद शेख सलीम का नाम बबलू और मोहम्मद अकबर का नाम सत्यम हो गया। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव के नेतृत्व में प्रदेश भर के 251 परिवार के लगभग 1000 लोगों ने हिंदू धर्म को अपनाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन पर टिप्पणी कर फंसे धीरेंद्र शास्त्री

पिता के बाद बेटे ने घर वापसी का उठाया बीड़ा

विज्ञापन

आपको बता दें कि पहले स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव भी कई लोगों को हिंदू धर्म में वापसी करा चुके हैं। अब यह बीड़ा उनके बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उठाया है। प्रदेश के अलग-अलग जगह से अन्य धर्म के लोग बागेश्वर धाम की कथा में पहुंचे, जिन्हें सबसे पहले भगवा कपड़े और भगवा गमछा पहनाया गया। इसके बाद सभी ने कथा के पास परिसर में हवन और पूजा की।

पूरे राज्य में हिंदू धर्म को अलग-अलग तरीके से तोड़ा गया : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

विज्ञापन

बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे राज्य में हिंदू धर्म को अलग-अलग तरीके से तोड़ा गया। इनका धर्मांतरण हुआ और अब ये लोग फिर सनातन से जुड़ रहे हैं। वहीं, सनातन धर्म अपनाने वाले मोहम्मद अकबर ने कहा कि मैंने हिंदू धर्म की संस्कृति को देखते हुए यह धर्म अपनाया है। बागेश्वर धाम की कथा से आकर्षित होकर हिंदू धर्म में प्रवेश हुआ। अब मैं हिंदू की संस्कृति का सम्मान करूंगा। वहीं, क्रिश्चियन धर्म से हिंदू धर्म में प्रवेश हुई सीतापुर की गीता ने कहा कि मैं अब हिंदू धर्म में ही रहूंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola