पिथौरा: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनने बसना विधानसभा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने तीखे तेवर दिखाए हैं। तालाब के अतिक्रमण मामले में मिली शिकायत पर मुख्यमंत्री ने बसना तहसीलदार राम प्रसाद बघेल को मौके पर ही सस्पेंड करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बसना विधानसभा के ग्राम पिरदा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जनता से सीधी बातचीत की, जनता की समस्याओं को भी सुना। तालाब बंटवारे मामले में शिकायत पर बसना तहसीलदार राम प्रसाद बघेल को मुख्यमंत्री ने निलंबित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिनके राशनकार्ड नहीं बने उनके तत्काल राशनकार्ड बनाने के निर्देश दिए। क्षेत्र को सौगात देते मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सांकरा व पिरदा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। साथ ही पिरदा व सांकरा में स्वामी आत्मानन्द स्कूल खोलने की भी घोषणा की।
भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात के दौरान बसना के ग्राम पिरदा निवासी आदिवासी किसान राजेश सिदार के घर पहुंचकर भोजन किया। सिदार के घर मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों से भरपूर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया।
इस दौरान गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह एवं उनके साथ राजेश सिदार ने भी भोजन किया। भोजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने किसान केदार के परिवार के सभी लोगों से मुलाकात की और उन्हें उपहार भेंट किया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines