हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सरकारी स्कूलों के इन कर्मचारियों को भूपेश सरकार ने दिया तोहफा, अब मिलेगा इतना मानदेय

विज्ञापन

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल कर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कार्य करने वाले अंशकालीन सफाई कर्मियों एवं मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोइयों के मानदेय में 500 रुपए प्रति माह वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है।

500 रुपए की हुई है बढ़ोतरी

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी इस आदेश के बाद से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कार्यरत लगभग 43 हजार अंशकालीन सफाई कर्मियों और मध्यान्ह भोजन बनाने वाले लगभग 87 हजार 500 रसोइयों को बड़ी राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इनके मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि की गई है। विभाग ने वित्त विभाग की ओर से पखवाड़े भर पहले वृद्धि पर सहमति प्रदान करने के बाद यह बढ़ोतरी की है। जारी आदेश के अनुसार अब रसाइयों का मानेदय 1500 से बढ़कर 2000 रुपए हो जाएगा और सफाई कर्मियों के मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-UNICEF की टीम का कोंडागांव दौरा, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई सराहना

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई थी घोषणा

बता दें कि सीएम बघेल ने राजधानी रायपुर में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुविधाओं में योगदान देने वाले अंशकालीन सफाई कर्मी एवं मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोइयों के मानदेय में 500 रुपए प्रति माह वृद्धि की घोषणा की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola