हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' जागरूकता कार्यक्रम से बदली जाएगी लोगों की सोच

विज्ञापन

रायपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में भारत शासन की विशिष्ट योजनाओं में से एक ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जिसका मुख्य उद्देश बालिकाओं के गिरते लिंगानुपात को बढ़ावा देना, इस योजना के मुख्य घटकों में शामिल है। राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना, जहां शिशु लिंगानुपात कम है, उन क्षेत्रों से संबंधित कार्य करना, बुनियादी स्तर पर लोगों को प्रशिक्षण देकर संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से उनकी सोच को बदलने पर जोर दिया जाना है।

लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से कम

वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 1000 पुरुषों की तुलना में 916 है जो की राष्ट्रीय औसत से कम है। इस योजना के तहत बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु अन्य विभागों से समन्वय कर प्रस्ताव प्राप्त किया जा रहा है। इसके पश्चात जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी निर्देश के तहत जिले में 23 अगस्त से 4 अक्टूबर तक ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के कार्ययोजना अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत 25 अगस्त 2023 को जिले के 8 शालाओं क्रमशः शा.उ.मा.वि.बसदेई, डुमरिया, खोड़, बेदमी, अजबनगर, कल्याणपुर, माडर्न कान्वेंट स्कूल कल्याणपुर, श्री राधा गोविन्द पब्लिक स्कूल सिलफिली में बालिकाओं, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित कानूनों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई साथ ही रैली का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें-रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल 3 सितंबर से; अमेरिकी और ईरानी फिल्में पहली बार होंगी शामिल

विज्ञापन

बालिकाओं के प्रति समाज में बढ़ाई जा सके जागरूकता

बच्चों को शासन की योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से बताया जा रहा है, जिससे बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके। बच्चियों के मध्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन किए जाने में संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देख-रेख, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देख-रेख , सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर, चाइल्ड लाइन की टीम, बाल संरक्षण की टीम एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों की भागीदारी रही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola