Sarangarh News: विधायक का हुआ तेंदुए से सामना, Video वायरल होते ही दहशत में आए लोग
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बरमकेला क्षेत्र से निजी कार्यक्रम के बाद देर रात वापस सारंगढ लौट रहे विधायक उत्तरी जांगड़े को सड़क किनारे जगंल में तेंदुआ स्वत्रंत रूप से विचरण करते नजर आया। इसके बाद विधायक पीएसओ नेतराम ने अपने मोबाईल में तेंदुए की वीडियो कैद कर ली। वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
दरअसल, शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने विधायक उत्तरी जांगड़े अपने पति के साथ बरमकेला क्षेत्र गई हुई थी। कार्यक्रम उपरांत वापसी के दौरान बरमकेला घाटी में सड़क किनारे जंगल पर विचरण कर रहे तेंदुए पर विधायक की नजर पड़ी। करीब 11: 30 बजे का वक्त रहा। इसके बाद विधायक के सुरक्षा जवान ने पूरा विचरण कर रहे तेंदुए की वीडियो अपने मोबाईल पर बना लिया।
हम आपको बता दें की एक रोज पहले शनिवार को ही खबर के माध्यम से क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि की थी। लेकिन अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध ली थी। बहरहाल इस वीडियो के बाद राहगीरों और क्षेत्र में दहशत का माहौल है पर अब देखना होगा कि वन विभाग इस ओर क्या पहल करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: