छत्तीसगढ़ के कोरिया में रेत खनन विवाद की एक पुरानी रंजिश अब खूनी खेल में तब्दील हो गई है. रेत खनन के कारोबार से जुड़े दो गुटों में विवाद हो गया जिसके बाद भाजपा नेता भरत सिंह सहित 3 लोगों को फॉर्च्यूनर कार के अंदर ही जिंदा जलाकर मार डाला गया. वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने FIR दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कोरिया जिले की सोनहत तहसील के कटगोड़ी गांव में मंगलवार रात रेत खनन के कारोबार को लेकर विवाद हो गया. जिसमें एक ग्रुप ने कथित तौर पर कुछ लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग दो अलग-अलग वाहनों एक टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी और एक स्कोडा सेडान में सवार होकर जा रहे थे, तभी विरोधी गुट के लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने फॉर्च्यूनर को एक टिपर ट्रक से कई बार टक्कर मारी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसके दरवाजे जाम हो गए. इसके कारण उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल सके और बाद में कार में आग लग गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि जो लोग गाड़ी की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, उन पर भी हमलावरों ने हमला किया. उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोगों में से एक भरत सिंह (60) जिंदा जल गए, जबकि फॉर्च्यूनर में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए.
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ चुनाव 2028 को लेकर BJP का बड़ा दांव, सभी जिलों में मोर्चा संभालेगा किसान मोर्चा
हमलावरों ने एक स्कोडा कार को भी बनाया निशाना
अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने एक स्कोडा कार को भी निशाना बनाया और उसमें सवार दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया. घायलों को पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर के अस्पताल भेज दिया गया.
सोनहट पुलिस स्टेशन के SHO विनोद पासवान ने बताया, ‘दो गुट हैं. लल्ला सिंह और मनोज त्रिपाठी के बीच अवैध रेत खनन को लेकर झगड़ा होता रहता था. दोनों पक्षों से बात की गई थी और उन्हें आपस में झगड़ा न करने और अवैध रेत खनन न करने के लिए कहा गया था. दोनों पक्षों ने ऐसा करना बंद भी कर दिया था. लेकिन हाल ही में उनके बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया. कल एक घटना हुई और मामला भी दर्ज किया गया. पता चला कि लल्ला सिंह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोज त्रिपाठी के गांव पहुंचे और फिर आगजनी हुई. आगजनी में लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दो और लोगों की मौत की भी खबर है. बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भी गिरफ्तारियां होंगी…’
सरगुजा के IG दीपक कुमार झा ने बताया, ‘हत्या और आगजनी का मामला दर्ज किया गया है. FIR में नौ आरोपियों के नाम हैं और दूसरों का भी जिक्र है. उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. दोनों पक्षों के बीच विवाद था… एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. चार अन्य लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया और उनमें से एक की मौत हो गई. तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है.’
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines