Russian Girl Create High Voltage Drama at Midnight on Road: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। इस मामले को लेकर लोग तब चौंक गए, जब उन्हें यह पता चला कि हाई स्पीड में यह कार एक रशियन लड़की चला रही थी, वह भी अपने साथी की गोद में बैठकर। एक्सीडेंट के बाद मौके पर नशे की हालत में रशियन लड़की ने जमकर हंगामा काटा। इस मामले को शांत करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आधी रात को सड़क पर रशियन का ड्रामा
वायरल हो रहे वीडियो में हादसे के बाद रशियन लड़की ने मौके पर आधी रात को बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में रशियन लड़की नशे में धुत्त दिख रही है और कह रही है कि उसकी कोई गलती नहीं है। स्कूटी को टक्कर मारने के बावजूद रशियन लड़की और उसका साथी अपनी गलती नहीं मान रहे हैं और लगातार बाकी लोगों समेत पुलिस के साथ बहस करते दिख रहे हैं। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस हंगामे को कंट्रोल किया और नशे की हालत में गाड़ी चला रहे दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि रशियन लड़की अपने साथी युवक की गोद में बैठकर कार चला रही थी, दोनों ही नशे में थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा क्यों और कैसा हुआ होगा।
यह भी पढ़ें: ‘असली’ आधार कार्ड बना देते थे ये 9 नकली लोग, जानें नोएडा पुलिस ने कैसे पकड़ा फर्जी कॉल सेंटर
घायलों की हालत नाजुक
इस हादसे में स्कूटी सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद रशियन लड़की और उसके साथी को गिरफ्तार किया।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
7 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines