Republic Day 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल बस्तर फाइटर्स यूनिट के दो ट्रांसजेंडर कांस्टेबल पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। बता दें कि जगदलपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2021 में 13 ट्रांसजेंडर लोगों को कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया था। उनमें से 9 पुलिसकर्मियों को माओवाद प्रभावित बस्तर में तैनाती के लिए यूनिट में शामिल किया गया था।
पुलिस महानिरीक्षक ने दी ये जानकारी
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में बस्तर के पुरुषों, महिलाओं और थर्ड जेंडर के प्लाटून भाग लेंगे। राज्य में यह पहली बार है कि थर्ड जेंडर के पुलिसकर्मी परेड में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बघेल परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ये थर्ड जेंडर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और निश्चित रूप से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।
और पढ़िए – जमीन पर टैंकों की दहाड़, आसमान में गरजा राफेल, कर्तव्य पथ पर भारत ने
थर्ड जेंडर पुलिसकर्मी ने इसे पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया
परेड में शामिल होने वाले थर्ड जेंडर पुलिसकर्मियों में शामिल रिया मंडावी ने अपनी भागीदारी को पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पहले हमारे साथ अलग तरह से व्यवहार किया जाता था और भेदभाव किया जाता था। उन चीजों की हमें अनुमति नहीं होती थी जो आमतौर पर पुरुष या महिलाएं करते हैं। लेकिन पुलिस बल में चुने जाने के बाद, हमें एक सकारात्मक पहचान मिली और अब हमें सम्मान के साथ देखा जा रहा है।
और पढ़िए – दिग्विजय सिंह के समर्थन में आए राशिद अल्वी, बोले- हमें सुरक्षा बलों पर भरोसा, लेकिन बीजेपी पर नहीं
मंडावी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेना एक सपने के सच होने जैसा है। हम इस अवसर के लिए सरकार और पुलिस विभाग के आभारी हैं। वहीं, थर्ड जेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य विद्या राजपूत ने दोनों को परेड में शामिल करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि और समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines