---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

Republic Day 2023: छत्तीसगढ़ में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे ट्रांसजेंडर पुलिसकर्मी

Republic Day 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल बस्तर फाइटर्स यूनिट के दो ट्रांसजेंडर कांस्टेबल पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। बता दें कि जगदलपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2021 में 13 ट्रांसजेंडर लोगों को कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया था। […]

Republic Day 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल बस्तर फाइटर्स यूनिट के दो ट्रांसजेंडर कांस्टेबल पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। बता दें कि जगदलपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2021 में 13 ट्रांसजेंडर लोगों को कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया था। उनमें से 9 पुलिसकर्मियों को माओवाद प्रभावित बस्तर में तैनाती के लिए यूनिट में शामिल किया गया था।

---विज्ञापन---

पुलिस महानिरीक्षक ने दी ये जानकारी

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में बस्तर के पुरुषों, महिलाओं और थर्ड जेंडर के प्लाटून भाग लेंगे। राज्य में यह पहली बार है कि थर्ड जेंडर के पुलिसकर्मी परेड में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बघेल परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ये थर्ड जेंडर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और निश्चित रूप से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़िएजमीन पर टैंकों की दहाड़, आसमान में गरजा राफेल, कर्तव्य पथ पर भारत ने

---विज्ञापन---

थर्ड जेंडर पुलिसकर्मी ने इसे पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया

परेड में शामिल होने वाले थर्ड जेंडर पुलिसकर्मियों में शामिल रिया मंडावी ने अपनी भागीदारी को पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पहले हमारे साथ अलग तरह से व्यवहार किया जाता था और भेदभाव किया जाता था। उन चीजों की हमें अनुमति नहीं होती थी जो आमतौर पर पुरुष या महिलाएं करते हैं। लेकिन पुलिस बल में चुने जाने के बाद, हमें एक सकारात्मक पहचान मिली और अब हमें सम्मान के साथ देखा जा रहा है।

और पढ़िएदिग्विजय सिंह के समर्थन में आए राशिद अल्वी, बोले- हमें सुरक्षा बलों पर भरोसा, लेकिन बीजेपी पर नहीं

---विज्ञापन---

मंडावी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेना एक सपने के सच होने जैसा है। हम इस अवसर के लिए सरकार और पुलिस विभाग के आभारी हैं। वहीं, थर्ड जेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य विद्या राजपूत ने दोनों को परेड में शामिल करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि और समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया।

और पढ़िए देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2023 02:35 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola