Ravi Shankar Prasad Slams Congress: भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर अन्य बीजेपी के नेताओं के साथ जातीय जनगणना और प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हालांकि, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस पर भी लगे हाथ निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी दादी इंदिरा गंधी से कुछ सीखना चाहिए।
पारिवारिक प्रभाव के कारण वहां बैठे
रविशंकर ने जातीय जनगणना पर राहुल को घेरते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी को एक बात जरूर कहना चाहता हूं कि उनकी दादी इंदिरा गांधी का एक बयान सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि हमें जात-पात से ऊपर उठना है। उन्होंने ये अपनी मृत्यु से पांच-सात पहले कहा ही था। साथ ही उन्होंने कहा कि तो क्या राहुल गांधी ने अपनी दादी से कुछ सीखा है, जिनके पारिवारिक प्रभाव के कारण वहां बैठे हैं, उनको भी देख लिया करिए।
घोटालेबाज को भाजपा की सरकार नहीं छोड़ेगी
वहीं केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2003 में जिस तरह अजीत जोगी हारे थे, उसी तरह भूपेश बघेल का भी वही हाल होने वाला है। हम साफ-साफ कहना चाहते हैं, हमारी सरकार बन रही है। किसी भी घोटालेबाज को भाजपा की सरकार छोड़ने वाली नहीं है।
हजारों युवाओं का हक छीना
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्ट भूपेश बघेल सरकार ने अपने अयोग्य करीबियों को पीएससी में चयनित करवाकर हजारों युवाओं का हक छीना है। चावल घोटाला, गौठान घोटाला, शराब घोटाला जैसे अनेकों घोटाला करके जनता का हक छीना है। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की सम्मानित जनता ठगेश सरकार की भ्रष्टाचार की दुकान बंद करेगी और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाएगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines