Rats Gnaw Woman Dead Body in Mortuary: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से जिला अस्पताल की लापरवाही के एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीजापुर के जिला अस्पताल में उस वक्त हंगामा मच गया जब मोर्चरी में रखे एक बुजर्ग महिला का शव लेने लाए उसके परिजन आए। जब महिला के परिजन शव लेने के लिए अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा की शव चूहों ने जगह-जगह से काट रखा है। परिवार ने इसके लिए अस्पताल को जिम्मेंदार ठहराया है। वहीं, अस्पताल ने इसे वार्ड बाय की गलती बताई है।
लंबे समय से बीमार थी महिला
बुजुर्ग महिला की पहचान सरस्वती चांडक के रूप में हुई है। महिला पिछले कई दिनों बीमार चल रही थी, जिला अस्पताल में महिला का डायलिसिस चल रहा था। लंबे समय से चल रहे इलाज के दौरान ही महिला की 2 अक्टूबर को मौत हो गई। जिसके महिला के परिजानों ने शव को मोर्चुरी में रखवा दिया। अगले दिन 3 अक्टूबर को जब परिजन शव को लेने के लिए अस्पताल के मोर्चरी पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर गुस्से से लाल हो गए। मोर्चरी में रखे शव को जब बाहर निकाला गया तो शव को चुहे काटते दिखाई दिए। इन चुहों ने शव को कई जगह से काट हुआ था।
यह भी पढ़ें: पंजाब सिविल सचिवालय में लगी श्री हरिमन्दिर साहिब की नई तस्वीर, CM मान बोले- लोगों को समर्पित करता हूं
शव को चूहों कुतरा
महिला के बेटे दिलीप चांडक का बताया कि, 3 अक्टूबर की सुबह जब वो लोग मोर्चरी से शव लेने गए तो वहां मर्चुरी की डीप फ्रीजर पहले ही बंद था, और शव को चूहे कुतर रहे थे। दिलीप ने आगे कहा कि ये पूरी घटना अस्पताल प्रबंधन लापरवाही की वजह से हुई है। इसके साथ महिला के परिजनों ने अस्पताल पर इस लापरवाही के लिए कार्रवाई की मांग की है।
अस्पताल ने बताया वार्ड बॉय की गलती
वहीं, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यशवंत ध्रुव का कहना कि उन्हें मोर्चुरी में शव को चूहों द्वारा काटने जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा हो सकता है कि जब शव को रखा गया था, तो उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद वार्ड बॉय ने डीप फ्रीजर का दरवाजा खुला छोड़ दिया हो। जिसकी वजह से उसमे चूहे घुस गए हों। फिलहाल अस्पताल इस मामले की जांच कर रहा हैं। गलती पाई जाने पर उचित कार्रवाई की जाएंगी।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines