Ramvichar Netam Elected Protem Speaker: भाजपा नेता और विधायक रामविचार नेताम को छत्तीसगढ़ विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है। नेताम ने आज यानी रविवार 17 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ले ली है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 61 वर्षीय नेताम को शपथ दिलाई।
19 दिसंबर से शुरू होगा पहला सत्र
इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा तथा पूर्व सीएम भूपेश बघेल एंव अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं, छत्तीसगढ़ की 6वीं विधानसभा का पहला सत्र भी 19 दिसंबर से शुरू होगा। इस संबंध में शनिवार देर रात विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने अधिसूचना जारी की है। यह सत्र 19 से 21 दिसंबर तक होगा।
अधिसूचना जारी
अधिसूचना के अनुसार, सत्र के पहले दिन सदस्यों का शपथ, उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। वहीं, दूसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण तथा तीसरे दिन धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, पारण और अनुपूरक बजट पारित होगा। इसके बाद सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 2 पूर्व विधायक पार्टी से निकाले गए, 6 साल तक नहीं लड़ पाएंगे कोई चुनाव
कौन हैं रामविचर नेताम?
छह बार विधायक चुने गए रामविचार नेताम को छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक माना जाता है। वहीं, नेताम के नाम लगातार पांच बार विधायक बनने का रिकार्ड भी दर्ज है। रामविचार नेताम 1990, 1993, 1998, 2003 और 2008 में लगातार पांच बार विधायक चुने गए। वहीं, विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने रामानुजगंड सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. तिर्की को 29,663 वोटों से मात दी है। इससे पहले नेताम रमन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
रामविचार नेताम का जन्म बलरामपुर जिले के सनावल में एक किसान परिवार में हुआ था। नेताम अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई पूरी करने के बाद, कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए अंबिकापुर आ गए। इसके बाद वे वर्ष 1990 में पहली बार विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines