Rahul Gandhi: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्य के कई जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है।
‘बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से पाए?’
राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से पाए?’ पूर्व सांसद राहुल गांधी अब फुर्सत से हैं तो बैठकर सोचिये कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पिछड़े वर्ग पर जातिगत टिप्पणी करके आपने कितनी बड़ी भूल की थी। भारत की अस्मिता पर हमले करने वालों के लिए यह एक सबक है।’
https://twitter.com/drramansingh/status/1639214614209785856?s=20
राहुल के पास माफी का विक्लप था
रमन सिंह ने कहा कि ‘कांग्रेस का प्रदर्शन किसके खिलाफ है, यह किसका विरोध करना चाहते हैं। कानून के खिलाफ न्यायालय के खिलाफ ? राहुल गांधी के पास विकल्प था, न्यायालय में खड़े होने पर पूछा जाता है यदि माफीनामा मांग लेते हैं तो इसे समाप्त कर दिया जाता है। लेकिन राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी।
वहीं रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी के अहंकार ने प्रधानमंत्री की गरिमा को बार बार तार तार किया है, आज लोकसभा में राहुल गांधी कि सदस्यता को समाप्त करने के बाद पिछड़ेवर्ग का अपमान करने के बाद कांग्रेस उनके बचाव में उतरी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की है, कालिख पोती। यह बताता है की राहुल गांधी की फौज कानून को मानने वाली नहीं है।’
छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन
बता दें कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद प्रदर्शन किया गया है। राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्श किया। इसके अलावा कई जिलों में बीजेपी कार्यालयों के सामने भी प्रदर्शन हुआ। जिससे यह प्रदेश की सियासत गर्मा गई है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines