Rajyotsava Closing Ceremony: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि निस्वार्थ सेवा की आड़ में हमारी श्रद्धा को परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह धनबल और भोलेपन के आधार पर हो रहा है। हजारों साल पुरानी संस्कृति पर प्रहार किया जा रहा है। इन प्रयत्नों में खासतौर पर आदिवासियों को निशाना बनाया जाता है।
देश की आत्मा को जीवंत रखने ऐसी ताकतों को कुचलने की जरूरत है। देश की संस्कृति सबको समेटने वाली है। इस विशेषता को बरकरार रखना है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के समापन तथा राज्य अलंकरण समारोह में उपस्थित लोगों को उपराष्ट्रपति धनखड़ संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक और चिंता का कारण है, जिस पर सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्सलवाद से लड़ने का काम किया है। सरकार की सकारात्मक नीतियों की वजह से युवाओं को अनेक अवसर मिल रहे हैं।
ऐसी शक्तियों को रोकना जरूरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलवाद के खिलाफ शांति स्थापित करने की दिशा में किए गए प्रयासों पर जोर दिया और कहा कि नक्सलवाद अंतिम चरण में है।
नक्सलवाद पर बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में शांति स्थापित करते हुए लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया जा रहा है। राज्य की पुण्य भूमि में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है।
उन्होंने कहा कि अगले साल राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे। राज्य के भावी विकास में महिलाएं हमारी ताकत हैं। महतारी वंदन योजना से आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। महिला सशक्तिकरण से प्रदेश का सशक्तिकरण कर पाएंगे।
राज्य अलंकरण प्राप्त कलाकारों के लिए बनेगा स्पेशल ग्रेड
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ कलाकार रजिस्ट्रेशन भुगतान नियम 2021 के संबंध में कला, संगीत, नृत्य, नाट्य व गायन के क्षेत्र में राज्य अलंकरण प्राप्त कलाकारों के लिए एक विशिष्ट ग्रेड ‘ए1’ निर्धारित करने की घोषणा की।
इसके साथ ही समस्त ‘ए’ श्रेणी के कलाकारों की अधिकतम कार्यक्रम मंजूरी सीमा को 10 से बढ़ाकर 20 तथा ‘बी’ की अधिकतम सीमा 12 को बढ़ाकर 24 करने तथा ग्रेड निर्धारण समिति की हर बैठक में अधिकतम तीन प्रतिष्ठित कला विशेषज्ञों को अशासकीय सदस्य के रूप में सम्मिलित करने की घोषणा की।
37 पर्सनैलिटी और 4 इंस्टीट्यूशन सम्मानित
राज्योत्सव के समापन समारोह में बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने छत्तीसगढ़ के 36 अलंकरण से अलग-अलग क्षेत्रों में श्रेष्ठ योगदान देने वाले 37 विभूतियों और चार संस्थाओं को सम्मानित किया। आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार बुटलूराम माथरा को दिया गया।
इसी प्रकार आयुर्वेद चिकित्सा में धनवंतरि सम्मान डॉ. मनोहर लाल लहेजा और छत्तीसगढ़ी सिनमा में निर्देशन के लिए किशोर साहू को सम्मानित किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दिए जाने वाले अहिंसा व गौरक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान मनोहर गौशाला खैरागढ़, महिला व बाल विकास विभाग के महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान के लिए सतनामी महिला समिति कोहका दुर्ग को सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- Weather Update: मध्य प्रदेश में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड; छत्तीसगढ़ में सर्दी की एंट्री हुई या नहीं
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines