Rajanandgaon Lok sabha Election Result 2024 Vote Counting Live Updates: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE) में लोकसभा चुनाव 2024 में 11 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक रुझानों में राज्य की राजनांदगांव लोकसभा सीट (Rajanandgaon Lok sabha Election Result 2024) पर कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेश बघेल लगातार पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के संतोष पांडेय 36617 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
राज्य की कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जिनके चुनावी रिजल्ट (Lok sabha Election Result 2024) का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ऐसी ही एक सीट राजनांदगांव लोकसभा सीट (Rajanandgaon Lok sabha Election Result 2024) है। इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय और प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच कांटे टक्कर देखने को मिल रही है।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
भाजपा का गढ़ है राजनांदगांव सीट
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी। इस सीट पर कुल 73.90 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो कि साल 2019 के मुकाबले 2.14 प्रतिशत कम है। लोकसभा चुनाव 2019 में राजनांदगांव सीट पर 76.04 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। राजनांदगांव सीट हमेशा से राज्य की सबसे हॉट सीट है, जिस पर साल 2009 से बीजेपी का कब्जा है। ऐसा कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में ये भाजपा का गढ़ है। साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से भाजपा ने ही जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भाजपा को कड़ा मुकाबला दे रहे हैं।
संतोष पांडे बने थे सांसद
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडे ने कांग्रेस के भोला राम साहू को 1,11,966 वोटों से हराया था। संतोष पांडे की इस सफलता को देखते हुए इस बार भी भाजपा ने इस सीट के लिए संतोष पांडे को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा को कांटे टक्कर देते हुए कांग्रेस ने इस सीट के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर दांव खेला है।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
राजनांदगांव के कुल मतदाता
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में लगभग 16,88,647 मतदाता हैं, जिसमें 8,45,495 महिला वोटर्स और 8,43,122 पुरुष वोटर्स शामिल हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 13,07,033 मतदाताओं ने अपने वोट डालने का अधिकार का उपयोग किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines