Free NEET and JEE coaching to 11th and 12th-grade students: छत्तीसगढ़ सरकार ने NEET और JEE की तैयारी कर रहे बच्चों को तोहफा दिया है। दरसअल, इन बच्चों को फ्री कोचिंग मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार इन कोचिंग में छात्रों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बताया जा रहा है कि शहर में 600 छात्रों को फ्री कोचिंग के लिए चुना जाएगा। इनमें 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र होंगे।
जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिला प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त NEET और JEE कोचिंग प्रदान करने की एक नई पहल शुरू की है। इस बारे में राजनांदगांव के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बताया कि शहर के बच्चों के लिए NEET और JEE की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू कर दी गई है ताकि कोई बच्चा कोचिंग के अभाव में न रहे सके। उन्होंने कहा कि कोचिंग में बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से दी जाएगी कोचिंग
राजनांदगांव जिला प्रशासन के अनुसार बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए 10 क्लस्टर बनाए जाएंगे। जिला अधिकारियों के अनुसार इस कोचिंग का उद्देश्य छात्रों को अच्छा अनुभव प्रदान करना है। ये कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आयोजित की जाएंगी। दोनों फ्लेटफॉर्म पर बच्चों को शिक्षक उपलब्ध होंगे।
88.39 % छात्र हुए थे पास, 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी जेईई मेंस की परीक्षा
जानकारी के अनुसार मई 2025 में प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। जिसमें 88.39 % छात्र पास हुए थे। इसके अलावा 10वीं में 76.53% छात्र पास हुए थे। बता दें 2025 में जेईई मेंस परीक्षा के अप्रैल सत्र 2 में कुल 9,92,350 छात्रों ने परीक्षा दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार के इस नई पहल से बच्चे खुश हैं, पूछने पर उन्होंने कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024-30, ICCK के साथ होगा ज्ञान और निवेश सहयोग
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
1 day agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
3 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
8 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
22 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
25 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
28 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
29 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
31 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines