रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लेकर आते है। इसकी एक बानगी ग्राम चिंगरौद के किसान धनीराम साहू से जाना जा सकता है। साहू के पास सात एकड़ जमीन है। जिसमें वे दूसरे के साधन का उपयोग कर जैसे-तैसे खेती कार्य करते थे। इससे खर्च अधिक होता था और समय में कार्य भी नहीं हो पाता था।
किसान ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू होने से और उससे मिली राशि से अपने खेती कार्य के लिए एक जोड़ी बैल खरीद लिए हैं। अब वे आराम से और समय पर खेती कार्य कर रहे हैं। अब दूसरे पर निर्भरता खत्म हो गयी है। इससे कृषक को अपने फसल से अतिरिक्त आय प्राप्त हुआ और कृषक के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। पिछले वर्ष 2022 में योजना से प्राप्त 4 किस्त की राशि 48300 रुपए मिलने पर अपने खेती कार्य के लिए एक जोड़ी बैल खरीद लिया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष खरीफ धान फसल से 105 क्विंटल का धान विक्रय किया। जिससे राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत प्रथम किस्त 12 हजार 75 रुपए की राशि मिल गया है। इस राशि से कृषि कार्य हेतु बीज एवं खाद का क्रय किया। अब मुझे साहूकार से कर्ज लेने की अवश्यकता नही पड़ती और न ही किसी दूसरे से साधन की तलाश करनी पड़ती है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मेरे आर्थिक स्तर में सुधार हुआ और जिससे मेरे खेती किसानी करने में बहूत मदद मिल रही है। इस कारगर योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद भी दिया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
20 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines