Raipur Weather Update: रायपुर में गर्मी के बीच हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया शहर में येलो अलर्ट!

Raipur Today Weather Update: रायपुर में आज हुई बारिश ने इलाके के लोगों को सुकून की सांस दी है. बीते कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में गर्मी ने लोगों को बहुत परेशान किया, लेकिन आज रायपुर के मौसम ने करवट लेकर पूरे शहर को ठंडा कर दिया है.

Raipur Weather Update

रायपुर में आज का मौसम. (Image: AI)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने लोगों को बड़ी राहत दी है. बीते दिन मंगलवार को कड़ाके की धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने एक नए चक्रवाती सिस्टम के सक्रिय होने से बुधवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. इस बारिश और अंधड़ की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पिछले कई दिनों से जारी लू जैसे हालात से लोगों को काफी सुकून मिला है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में 42 पार पारा

मंगलवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जहां पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. रायपुर में भी पूरे दिन तेज धूप रही, और अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहा. ऐसे में आज शहर में बारिश की हाजरी ने लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है.

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

मौसम विज्ञान ने पहले ही शहर में बारिश को लेकर अलर्ट दिया था कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बना हुआ है. इसके असर से अगले 48 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अनुमान था कि बुधवार को रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान तेज हवाएं (अंधड़) चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई थी.

विज्ञापन

शहर में आज होना RCB vs KKR का मैच

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. लगातार तेज बारिश के कारण मैच प्रभावित हो सकता है और मौसम रिपोर्ट के अनुसार पूरे 20-20 ओवर का खेल होना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसी संभावना है कि बारिश की वजह से कुछ ओवर कम किए जाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ