हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रायपुर: मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से ग्रामीणों को मिला लाभ, शिविर लगाकर हो रही स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन

रायपुर: जशुपर जिले के वनाचंल दूरस्थ क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत ग्रामीणजनों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाजार में आने वाले ग्रामीणों का शुगर, बी.पी. खून जांच, मलेरिया जांच एवं अन्य जांच की जा रही है और उन्हें निःशुल्क दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

गंभीर मरीजों को उच्च अस्पतालों में रेफर किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के संचालन से आम जनता जो नियमित घरेलू कार्यों में व्यस्त रहते है। जिनके पास समय की कमी रहती तथा स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी अधिक होने के कारण छोटी-बड़ी उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्था तक नहीं जा पाते। उनके लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना उपयोगी साबित हो रही है। इस योजना से ग्रामीणों को उनके घर के निकट ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार अब तक कुल 112 हाट बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुल 7072 शिविर लगाकर 606422 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola