रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में 66 हजार लोगों को राशि हस्तांतरित की। इन हितग्राहियों के खाते में 25 सौ रूपए अंतरित किए गए, जो प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसी कडी मे महासमुंद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीसी के माध्यम से संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, बीज अनुसंधान केंद्र के संचालक दाऊलाल चंद्राकर ,कलेक्टर निलेश क्षीरसागर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक सहित, अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू, रोजगार अधिकारी एवं बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्र युवक युवतियां मौजूद थे।
इस अवसर पर संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पात्र हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि अब पुस्तक व अन्य खर्चों के लिए माता पिता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। युवा का अब अपने छोटे सपने और जरुरतों को पूरा कर पाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस योजना के संचालन से निश्चित ही बेरोजगार युवकों के मन में उत्साह है।
जिले में बेरोजगारी भत्ता के लिए कुल 5 हजार 378 आवेदको ने ऑनलाइन आवेदन किये हैं। जिनमें से कुल अनुशंसित 3643 आवेदन है। स्वीकृत आवेदनों की संख्या 2797 आवेदन है। बेरोजगारी भत्ता पाकर हितग्राहियो ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
17 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
20 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
26 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines