रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। जिले में योजना अंतर्गत शाला भवन मरम्मत नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत् जशपुर जिले में 1360 स्कूलों को संवारने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप स्कूलों के कायाकल्प होने से अब बच्चों को पढ़ाई हेतु बेहतर परिवेश मिलेगा, जिससे बच्चों में पढ़ाई हेतु एक नई उमंग पैदा होगी।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन अभियंता विपिन राज मिंज ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत स्कूल भवनों को संवारने का कार्य निरंतर जारी है। जिसमें अतिरिक्त कक्ष 168, जीर्णोद्धार कार्य 1192 स्वीकृत हुए हैं और 140 अतिरिक्त कक्ष, जीर्णोद्धार 413 अर्थात 553 निविदा प्रक्रिया पर है। 91 अतिरिक्त एवं जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 716 अतिरिक्त कक्ष, जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है । इन स्कूलों में छतों को सुधार, टाईल्स, दीवारों में रंग-रोगन, शौचालयों की रिपेयरिंग के साथ ही स्कूल की साज-सज्जा भी की जा रही है। जिले में स्कूलों के रंगाई का कार्य गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से किया जा रहा है, इससे स्कूल भवन देखने में काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं।
जिन स्कूलों में कार्य पूरा हो गया है, वे बिल्कुल नए स्वरूप में नजर आ रहे हैं। इससे अब उन स्कूल के बच्चों को बेहतर परिवेश में सुविधाएं प्राप्त होंगी। स्कूल भवन पहले जर्जर हालत में था, बारिश के दिनों में यहॉ के छत से पानी टपकता था, अब छत के मरम्मत होने से पूरी तरह ठीक हो गया है, इससे बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे और पढ़ाई करने में उनका मन भी अच्छे से लगेगा। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से बच्चों को अब बेहतर स्कूल भवन मिलेगा और वे अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines