छत्तीसगढ़ के रायपुर में बड़ा हादसा हो गया है. यह हादसा स्टील प्लांट में हुआ है, उस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है. घटना सिलतरा क्षेत्र में मौजूद गोदावरी इस्पात लिमिटेड स्टील प्लांट में हुआ है. यहां निर्माणकार्य चल रहा था, ढांचा गिरने के बाद उसमें दबकर 5 लोगों की मौत हो गई है, कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.
सामने आई खबरों के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की जानकारी मिलने ही रायपुर के तमाम बड़े अधिकारी प्लांट में पहुंच गए. घायलों का इलाज पंडरी स्थित जिला अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि इसी दौरान फैक्ट्री के अंदर भारी मशीन का एक टुकड़ा गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए.
घटना में कई 5 की मौत, कई घायल
घटना में 5 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 5 लोग घायल हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक अनुज शर्मा उस अस्पताल गए, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है.
निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट के ढहने पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “यह एक बड़ी दुर्घटना है जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं। मैं घायलों का हालचाल जानने अस्पताल आया हूं. मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं,कंपनी से भी बातचीत चल रही है. घटना की जांच होगी और जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी.”
यह भी पढ़ें: जब मुख्यमंत्री खुद बने ग्राहक, घरेलू सामान की शॉपिंग कर उठाया जीएसटी दरों में कटौती का लाभ
छत्तीसगढ़ के इसमें ने घटना पर दुःख जताया और कहा है कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना में कुछ मजदूर मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. खोज और बचाव अभियान जारी है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines