रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। यह सड़क दुर्घटना राखी थाना इलाके की है जिसमें एक आरक्षक दंपति की मौत हो गई है।
मृतकों का नाम विजय राजपूत और आरती राजपूत बताया जा रहा है। अज्ञात वाहन निमोरा के पास दोनों को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। आरक्षक विजय राजपूत धमतरी जिले के केरेगांव में पदस्थ था। दोनों शनिवार को कार द्वारा बिलासपुर से धमतरी लौट रहे थे, इसी दौरान आधी रात को ये हादसा हुआ।
पुलिस सहायता केंद्र जिला अस्पताल धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपति के 2 जुड़वा बच्चे भी हैं जिनको मामूली चोटें आई हैं। कथित तौर पर धमतरी शहर के आमा तालाब निवासी पुलिस आरक्षक विजय राजपूत अपनी पत्नी आरती राजपूत और दो बच्चों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर गए थे।
इसके बाद 26 नवंबर को वे सब धमतरी वापस लौट रहे थे। इस बीच निमोरा रायपुर के पास रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन ने उनके कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।
इस भीषण दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार आरक्षक की पत्नी आरती राजपूत 28 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरक्षक पति विजय राजपूत को चोट आई थी लेकिन कुछ देर बाद इनकी भी मौत हो गई। ऐसे में अब कार में सवार जुड़वा बच्चों के सिर से माता-पिता का साया भी छिन गया है, जिसके चलते परिवार में मातम पसरा हुआ है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines