Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं (वीरेन्द्र और रोहित तोमर) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की तलाश करते हुए रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस भावना तोमर से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए पुलिस भावना से तोमर बंधुओं से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने भावना तोमर को रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी भी पुलिस तोमर बंधुओं की तलाश कर रही है।
तोमर बंधुओं के खिलाफ 38 मामले दर्ज
हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में कुल 38 अपराध मामले दर्ज हैं। इसमें से 30 केस तो पुराने हैं और बाकी के 8 मामले पिछले महीने ही दर्ज किए गए हैं। दरअसल, तोमर बंधुओं के खिलाफ कार्रवाई की सूचना मिलते ही राज्य के अलग-अलग जिले से पीड़ित पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। प्रदेश के लोग अब लोग सामने आकर तोमर बंधुओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: NHAI बढ़ रहा है हाईवे यूजर एक्सपीरियंस, टोल-फ्री नंबर समेत जारी किया मोबाइल एप
कौन हैं फरार तोमर बंधुओं
बता दें कि हिस्ट्रीशीटर भाइयों वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर पर लोगों को जान से मारने की धमकी देने, ब्लैकमेल करने और कर्जे पर अधिक ब्याज वसूलने जैसे गंभीर मामले में केस दर्ज किए हैं। फिलहाल, ये तोमर बंधु फरार हैं। वहीं, पुलिस ने एक बार फिर से कोर्ट में आवेदन लगाया है कि कोर्ट दोनों फरार आरोपियों को 18 अगस्त तक अदालत में उपस्थित होने के आदेश दे। इसके पहले दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
4 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
4 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
18 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
21 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
24 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
25 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
27 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
28 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
28 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines