Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के धान किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया था, जो अब किसानों की बढ़ी हुई आय के रूप में सामने आया है। सरकार के मुताबिक पिछले 23 वर्षों में धान किसानों की आय 23 गुना बढ़ी है। बताया गया है कि भूपेश बघेल सरकार ने इसी साल प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी करने की घोषणा की थी।
सरकार ने पारित किया था विधेयक
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया था। उस वक्त पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान हैं। संपूर्ण विश्व आज खाद्य संकट से जूझ रहा है और इसका मुख्य कारण है खेती में घाटा होना। हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों की ऋण माफी किये और हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सशक्त बना रही हैं।
किसानों ने सरकार को बेचा इतना धान
छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार राज्य बनने के बाद से अब तक धान की खरीद 23 गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है। साल 2000 में पहली बार सरकार ने समर्थन मूल्य पर लगभग 4.63 लाख टन धान खरीदा था। इस बार सरकार ने करीब 107.53 लाख टन धान की खरीद की। इस साल 24.96 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 23.82 लाख किसानों ने 2617 उपार्जन केंद्रों पर अपना धान बेचा है।
पिछले 10 साल में 873 रुपए बढ़ी धान की MSP
छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार, वर्ष 2013-14 में 1310, वर्ष 2014-15 में 1360, वर्ष 2015-16 में 1410, वर्ष 2016-17 में 1470, वर्ष 2017-18 में 1550, वर्ष 2018-19 में 1750, वर्ष 2019-20 में 1750, वर्ष 2020-21 में 1868, वर्ष 2021-22 में 1940, वर्ष 2022-23 में 2040 और वर्ष 2023-24 में 2183 रहा।
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines