Raipur Love Jihad Case Elderely Tortured 20 Year Old Girl: शादी का झांसा, अबॉर्शन और फिर टॉर्चर… छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लव जिहाद की एक खौफनाक कहानी सामने आई है। 20 साल की पीड़िता ने 51 साल के अधेड़ पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, इस वारदात में आरोपी की पत्नी और बेटे ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर में ब्यूटीशियन के तौर पर काम करने वाली पीड़िता के मुताबिक, जॉब के सिलसिले में वो माता-पिता से दूर रायपुर में किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि आरोपी 51 साल का नबी आलम खान वेल्डिंग का काम करता है। पिछले साल उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। मुलाकात के कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसे भरोसे में लिया और अपने साथ काम करने को राजी कर लिया।
पीड़िता के मुताबिक, काम के दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया। फिर लगातार आरोपी पीड़िता का शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपी ने झांसा में रखकर पहले मेरा नाम बदल दिया और मुझे तरन्नुम बुलाने लगा। इस बीच जब मैं प्रेग्नेंट हो गई तो मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी की पत्नी और उसका बेटा भी मेरे साथ मारपीट करता था। तीनों ने मिलकर मेरा अबॉर्शन कराया। मैं डर के कारण अपने किसी सगे-संबंधी या फिर दोस्तों को ये बातें नहीं बताई। आखिर में जब मैं रोज-रोज की प्रताड़ना सह नहीं पाई तो पुलिस के पास पहुंची। उधर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर लव जिहाद से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines