हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रायपुर: पुलिस थाना के पास खड़ी गाड़ियों में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक

विज्ञापन

रायपुर: रायपुर में रविवार की सुबह पुलिस थाने के पास खड़ी कई बाइकों में किसी ने आग लगा दी। आग एक गाड़ी से कई गाड़ियों में लग गई और देखते ही देखते कई गाड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। आग किसने लगाया अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़िए – Rajasthan News: शिक्षा सेवा सत्कार समारोह में बोले सीएम गहलोत- ‘शिक्षकों का मान-सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी’

जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना परिसर का है। सुबह करीब 3:00 बजे के आसपास आगजनी की घटना हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। खबर है कि, जिस वक्त रेस्क्यू का काम चल रहा था बिजली विभाग ने इलाके की बिजली नहीं काटी, जोखिम के बावजूद दमकल की टीम आग बुझाने के काम में लगी रही। जिस वक्त हादसा हुआ थाने में पुलिस स्टाफ मौजूद थे।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

(panoramichealth.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola