रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के जन्मस्थली में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही ग्राम डूमरडीहकला में किसान मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपये के 110 विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रुपये की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपये की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रुपये की सामग्री का वितरण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण, पुस्तक विमोचन और किसान मजदूर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खाद्य एवं आपूर्ति तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय विधायक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 10 अगस्त को मुख्यमंत्री जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और यहां आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही जिले वासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे, इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक का वितरण करेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
29 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines