Jal Jeevan Mission In Chhattisgarh: प्रदेश की साय सरकार लगातार विकास के कामों में जुटी हुई है। इसी के तहत हर घर में साफ पानी मिले, तो इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा सभी घरों तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन का ऑपरेट किया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव तक सभी घरों में नल-जल का कनेक्शन दिया जा रहा है, जिससे लोगों को आसानी से पीने का साफ पानी उपलब्ध हो रहा है। इसके साथ ही उन्हें पानी लाने दूर भी नहीं जाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईरगांव के गांव बरदुला में भी जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों को घर में ही पीने का साफ पानी आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इसके तहत गांव-गांव तक सभी घरों में नल-जल का कनेक्शन दिया जा रहा है, जिससे लोगों को आसानी से पीने का साफ पानी उपलब्ध हो रहा है।
पानी के लिए पहले थी कई समस्याएं
वनांचल क्षेत्र होने के कारण पहले ग्रामीणों को पीने का पानी लाने के लिए दूर जाना पड़ता था। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में नदी-नाले सूख जाने से पानी भी मिल नहीं पाता था, जिससे घर के सदस्यों को पानी के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार की जनकल्याणकारी सोच और लोगों को आसानी से मूलभूत सुविधाओं की पहुंच उपलब्ध कराने की पहल से लोगों का जीवन आसान हुआ है। इसी के तहत सभी घरों में पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन का गंभीरतापूर्वक अमल किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है।
बरदुला गांव की रहने वाली मानबाई यादव ने बताया कि पहले वह पीने के पानी के लिए कुआं हैण्डपम्प और दूसरों के घरों के निजी बोर के भरोसे जीवन-यापन करती थी। पानी के लिए दूसरों पर निर्भर थी। साथ ही उसकी दोनो बहुएं पार्वती यादव और पद्मा यादव जल पूर्ति के लिए दूर से हैण्डपम्प से पानी लाकर गुजारा करती थी। पूरे दिन का बहुत बड़ा हिस्सा उन्हे पानी की आपूर्ति पर लगानी पड़ती थी। जिससे कि अन्य काम में देरी और खेत जाने में परेशानी होती थी। अब हर घर में नल लगने के बाद मानबाई और उनके परिजन अपनी क्षमता का पूर्णता सदुपयोग करते हुए जल जीवन मिशन पर विश्वास कर और उन्नति प्राप्त कर रहे हैं।
मानबाई ने घर पहुंच पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके ग्राम में सभी के यहां नल लग गया है और उन्हें पानी के लिए दूसरे आश्रित होने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कारण अब हमें दूसरों से पानी मांगने की जरूरत नहीं है। घर में लगे नल का उपयोग पीने, सहित नहाने, कपड़ा धोने और अन्य घरेलू कामों में इस्तेमाल के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘किसानों के लिए खुशहाली के रास्ते खोलेगी जैविक खेती’, कार्यशाला में बोल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 hr agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines