रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विधानसभाओं के दौरे कर रहे हैं। मनेंद्रगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात के दौरान तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की नन्हीं बच्ची वर्षा मिश्रा अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने वर्षा को अपने पास बुलाया और उनके परिजनों से बात की। वर्षा के पिता मुकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो श्रवण बाधित है और उसे इलाज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल ही वर्षा के उचित इलाज कराने का निर्देश दिया था।
हल्दीबाड़ी, चिरमिरी की रहने वाली वर्षा के इलाज के लिए काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किये जाने की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में वर्षा को भर्ती कराया गया। एम्स के कुशल चिकित्सकों के हाथों वर्षा का सफल काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किया गया है । इस सर्जरी के बाद अब वर्षा पूरी तरीके से सुन पायेगी। वर्षा की सफल सर्जरी के बाद उसके पिता मुकेश मिश्रा एवं अन्य परिजनों द्वारा अत्यंत खुशी एवं संतोष के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines