रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है कि अपने योगदान से यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार हमारे सुंदर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। यह रचनात्मक का क्षेत्र है, जिन लोगों ने इस क्षेत्र को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए चुना है। उनका प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इनके साथ अपनी भेंट-मुलाकात तय की है।
छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की हमेशा से लोगों के बीच अच्छी खासी पैठ है। ऐसा हो भी क्यों नहीं क्योंकि छत्तीसगढ़वासियों का अपनी माटी की संस्कृति के साथ गहरा लगाव है। वहीं यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से इसे लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
लोक कलाकारों का छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं
गौरतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, सूचनाओं के सम्प्रेषण और मनोरंजन जगत में इसकी प्रभावी भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता । छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों का छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान रहा है। नए जमाने के चलन के साथ इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति में रोचकता और लोगों के बीच अपना आकर्षण बनाए रखा है। जनसमुदाय को बड़ी उत्सुकता के साथ इन कलाकारों की प्रस्तुति का इंतजार रहता है।
विचार साझा करेंगे सीएम बघेल
सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य और इसकी गौरवशाली संस्कृति को देश और दुनिया के सामने प्रभावशाली और रोचक ढंग से प्रस्तुत करने में यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। इनके द्वारा अपनी रचनात्मकता, सोशल नेटवर्किंग कौशल के साथ प्रभावशाली प्रस्तुति लोगों के बीच विश्वास कायम कर रही है। मुख्यमंत्री इन लोगों से भेंट-मुलाकात कर अपने विचार साझा करेंगे और इनकी बातों को भी पूरी गंभीरता से सुनेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines