रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए।
बताया जाता है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। जिसके कारण आज के दिन को गुरु पूर्णिमा व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। वेद व्यास जी ने वेदों का संपादन किया, महाभारत, श्रीमद् भागवद् गीता, 18 पुराणों की रचना की थी। वेद व्यास की जयंती पर ही गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान का भी काफी महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, गुरु अपने उपदेशों से शिष्य के अज्ञान को दूर करता है। गुरु ही अपने शिष्यों का कल्याण करते हैं।
भारत में हर दिन स्नान करने की परंपरा है। हर दिन गुरु को पूजा जाता है। लेकिन गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा का विशेश महत्व है। आज के दिन आप अपने गुरु को भेंट दे सकते हैं। गुरु की चरण वंदन कर उन्हें तिलक लगाएं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: