हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने बारिश के सीजन में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का किया आव्हान

विज्ञापन

रायपुर: बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से पेड़ लगाने की अपील की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों से बारिश सीजन में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का आव्हान किया है। उन्होंने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्रनगर स्थित सिकल सेल संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं धरती को हरा-भरा बनाने के लिए मौलश्री के पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मौलश्री का पौधा एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बादाम का पौधा लगाया। इस मौके पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. तृप्ति नागरिया, महानिदेशक सिकल सेल डॉ. ऊषा जोशी, पद्श्री डॉ. दाबके सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola