रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल मुंगेली में कवि सम्मेलन में शामिल हुए, कुमार विश्वास ने बांधा समा
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बघेल रविवार रात मुंगेली के स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्य प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभांरभ किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुंगेली कला और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ में पधारे कवि डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. सुरेन्द्र दुबे, श्री सुदीप भोला, कवित्री योगिता चौहान सहित अन्य कविगणों का प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत किया और उनके सम्मान में उपस्थित जन समूह से करतल ध्वनि की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रोतागण कविगणों रचनाओं को सुनकर कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे। झमाझम बारिश के बीच कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कविता पाठकर शमां बांधा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: