Raipur Crime: छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार को 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं, पड़ोस के नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़ित बच्ची का मेकाहारा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

थाना घेराव की दी चेतावनी

यह घटना धरसींवा इलाके के गांव तरपोगी की है। जहां, बच्ची के पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने हंगामा भी किया इसके साथ ही आरोपी लड़के को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इसके लिए लोगों ने थाना घेराव की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन

मेकाहारा हॉस्पिटल किया गया रेफर

घटना करीब दोपहर 1 बजे की है, लोगों का कहना है कि, घटना के बाद बच्ची धरसींवा हॉस्पिटल में करीब 5 घंटे तक रही लेकिन उसको उचित उपचार नहीं मिल पाया, बाद में उसे रात 9 बजे मेकाहारा रेफर किया गया। लेकिन यहां पर भी उसे एंबुलेंस से नहीं पुलिस की प्राइवेट गाड़ी से ले जाया गया। मौदहापारा थाना प्रभारी ने मेकाहारा में परिजनों और डॉक्टर से चर्चा की और परिजन को हर संभव मदद और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ