रायपुर: छत्तीसगढ़ के 326 हज यात्री सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना, हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने दी जानकारी
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की हज 2023 के लिए 12 जून को नागपुर के अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से फ्लायनास की फ्लाइट नंबर गल 5576 से राज्य के 326 हज यात्रियों का पहला जत्था हज के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर विशेष रुप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने उपस्थित होकर प्रदेश के हज यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन, सदस्य मौलाना कारी अशफाक अंजुम, मौलाना कारी इमरान अशरफी मोहम्मद इमरान, शमीम अख्तर, अब्दुल रज्जाक खान, मोहम्मद रियाज , अब्दुल इमरान जावेद नाना अब्दुल कय्यूम असलम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अनवर मोहम्मद यूसुफ उपस्थित रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: