रायपुर: रायगढ़ जिले के ग्रामीण बैंक के 165 खाता धारकों के खाते में छेड़छाड़ कर 3 करोड़ 57 लाख रुपए का गबन करने के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने फरार बैंक के पूर्व मैनेजर राहुल कुमार शर्मा और उसकी मां वीणा शर्मा को रविवार रामगंज थाना क्षेत्र के गोविंद नगर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को मुख्य आरोपी राहुल शर्मा की थी तलाश
बता दें, आरोपी राहुल शर्मा ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक के रूप में 31 नवंबर 2021 से 18 जुलाई 2022 तक रायगढ़ में कार्यरत था। मामले का खुलासा होने के बाद वह बैंक के मेन गेट और तिजोरी की चाबी लेकर फरार हो गया था। तब से छत्तीसगढ़ पुलिस को उसकी तलाश थी। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस पहले ही राहुल शर्मा के सहकर्मी हरिप्रिया और राहुल मेहता को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को मामले के मुख्य आरोपी राहुल शर्मा की तलाश थी।
अजमेर में गोविंदनगर इलाके से हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि राहुल और उसकी मां वीणा शर्मा अजमेर में गोविंदनगर इलाके में रहकर फरारी काट रहे हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस टीम ने रविवार को रामगंज थाना स्टाफ की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में 20 जुलाई 2022 को सामने आया था। इस मामले में छग राज्य ग्रामीण बैंक के मैनेजर संदीप ठाकुर ने पूर्व प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा निवासी न्यू गोविंद नगर अजमेर के विरुद्ध गबन की एफआईआर दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें-महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत निर्मित कुआं, बना लहलहाती फसलों के लिए जीवनदायनी
चाबी लेकर फरार हो गया था आरोपी
आरोप है कि राहुल शर्मा बैंक के गेट की चाबी, तिजोरी और एफआरएफसी की चाबी, बैंक का मोबाइल हैंडसेट सिम लेकर फरार हो गया। उसके बाद तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी मंगवा कर सेफ खोला गया तो खाताधारक होमेश्वर गीता पटेल और बीना शर्मा के 1,42,206 रुपए के गोल्ड के पैकेट गायब थे। शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा इसे लेकर फरार हो गया था।
परिचितों के खाते में ट्रांसफर कर निकाले गए पैसे
इस मामले को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह मामला लॉकर से मात्र डेढ़ लाख के सोने के जेवर पार करने तक ही सीमित नहीं है। अपितु जानकारी मिली है कि आरोपी ने बैंक के 165 अकाउंट से करीब 3 करोड़ रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर किए हैं। राशि इससे भी अधिक हो सकती है। कई खाताधारकों को यह पता ही नहीं कि उनके खाते में सेंधमारी हो गई है। पूरी रकम अपने परिचितों के अकाउंट में ट्रांसफर करने के बाद निकाल भी लिया गया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines