रायगढ़: विगत कुछ समय से उड़ीसा से होकर लैलूंगा के रास्ते गांजा तस्करी पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के कुशल नेतृत्व अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 4 महीनों में गांजा तस्करी पर 15 प्रकरण और 2 नशीली दवाओं की तस्करी पर कार्यवाही की गई है। इस प्रकार एनडीपीएस एक्ट के कुल 17 मामलों में 23 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें करीब 155 किलो गांजा तथा 360 नग प्रतिबंधित सिरप और 525 नग प्रतिबंधित टैबलेट जब्त कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। इन मामलों में पुलिस द्वारा आरोपियों से परिवहन में प्रयुक्त 10 चार पहिया/दुपहिया वाहनों की जब्ती की गई है, जिन्हें राजसात की कार्यवाही करने प्रतिवेदन कलेक्टर रायगढ़ को प्रेषित किया गया है।
वाहन चेकिंग में लगी कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा दीनदयाल कालोनी के पास स्लेटी रंग के कार में सवार एक महिला और एक पुरुष को रूकवाकर विधिवत वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के डिक्की में टेप से लिपटा हुआ गांजा होने की पुष्टि हुई जिसका वजन कराने पर कुल 40 किलो पाया गया। पूछताछ पर वाहन चालक मनीष जाट पिता राजूराम उम्र 23 साल निवासी फिरोज थाना मुंडवा जिला नागौर राजस्थान तथा कार में बैठी महिला अपना नाम सुनीता छाबा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines