रायपुर: छत्तीसगढ़ के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा सकरी में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे ही मैं यहां आया मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया कि आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक-दो सेकेंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच गए। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार आज गरीबों के आवास बनवाने के लिए पैसे दे रही है। आज 12 सौ करोड़ रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में आए हैं, आने वाले सालों में भी इसी तरह आपके खाते में पैसे आएंगे।
युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दे रहे
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वादे किए थे। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वादा हमने किया था और हमने उसे पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने 5 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी, 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को हम प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें-सुकमा विकास के पथ पर, इस गति को रुकने नहीं देना- सीएम बघेल
जो वादे किए थे उसको पूरा किया
उन्होंने आगे कहा कि बिलासपुर पहुंच कर आज मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमने चुनाव में आपसे जो वादे किए थे। उन सभी वादों को हमने पूरा किया। किसान न्याय योजना में हमने 21 हजार करोड़ रुपए इनपुट सब्सिडी के माध्यम से दिए, जिन किसानों के पास जमीन नहीं थी उन्हें भी हम नहीं भूले, उन्हें 7 हजार रुपए दिए। सरकार द्वारा आदिवासियों को लघु वनोपजों के लिए समर्थन मूल्य दिया गया, वनाधिकार दिए गए। स्वास्थ्य में पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा दी गई, इससे प्रदेश के 70 लाख परिवारों को लाभ मिला। एक लाख 30 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया।
जातिगत जनगणना जरूरी
राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है इससे पता लग जाएगा कि देश में ओबीसी, आदिवासी और सामान्य वर्ग से कितने लोग हैं। एक बार आंकड़ा आ जाएगा तो देश सबको लेकर आगे चल पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर महिलाओं को भागीदारी देनी है, सबको भागीदारी देनी है तो जातिगत जनगणना करानी होगी। आप सभी लोग यहां दूर-दूर से आए हैं, आपने कीमती समय दिया इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी सरकार गरीबों की, आदिवासियों, पिछड़ों वर्ग की सरकार है और उनके लिए कार्य करती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
4 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
4 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
18 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
21 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
24 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
25 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
27 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
28 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
28 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines