Priyanka Gandhi in Panchayati Mahasammelan: छत्तीसगढ़ के कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में आज (शुक्रवार) कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या बहुत कम थी उससे यह होता था कि जितने निर्णय लेने थे वह सभी एक जगह केंद्रित हो जाते थे। कई ऐसे काम होते थे, जिन्हें होने में बहुत वक्त लगता था या कई ऐसे काम होते थे, जिनकी जरूरत ही नहीं थी लेकिन इन सब में बहुत समय लगता था।
लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाया जाए
प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली जाना पड़ता था, रायपुर आना पड़ता था, तो जब पंचायती राज की बात हुई, तब मंशा ये थी कि लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाया जाए। इसका मतलब है कि जो गांव का विकास है, इसका निर्णय गांव करें, गांव के ही प्रतिनिधि करें। आप सब यहां बैठे हैं, आप जानते हैं कि ग्राम पंचायत में किस तरह के काम होने हैं और किस तरह के कामों को होना चाहिए। आप अपने लोगों के हित में निर्णय ले सकें, यही मूल बात है।
बस्तर से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है
प्रियंका ने कहा कि इंदिरा जी 1972 में बस्तर में आई थी, शायद आपने वो फोटो देखी होगी, जिसमें वह बस्तर की महिलाओं के साथ नाच रही थी। बस्तर से मेरा बहुत पुराना नाता है। इंदिरा जी ने उस समय जो कहा था, भूपेश बघेल आज उसे पूरा कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद जी के नाम से आज प्रदेशभर में विद्यालय, महाविद्यालय खोले गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आपका भरोसा हमारे साथ बना है। जब इंदिरा जी छत्तीसगढ़ आयी थीं, तब उन्होंने स्वामी आत्मनन्द से कहा कि शिक्षा का विकास करना है, आज सरकार यह कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें-पंचायती राज को सशक्त करने का काम हमारी सरकार ने किया: सीएम बघेल
24 घण्टे के भीतर ही ऋणमाफी का काम किया गया
उन्होंने कहा कि इतना सारा काम आपके क्षेत्र में हो रहा है, लोग पहले यहां आने से डरते थे, हर तरफ हिंसा, भय और उत्पीड़न था। आज सरकार ने इस रास्ते से आपको निकाला है। जनता की भलाई के लिए नियत की जरूरत है। इंदिरा जी की नीयत सही थी, इसलिए आज भी उन पर भरोसा है। यहां छत्तीसगढ़ की सरकार ने 24 घण्टे के भीतर ही ऋणमाफी करने का काम किया था। आज छत्तीसगढ़ की सरकार पुरानी पेंशन दे रही है। यहां 5 वर्षों में करोड़ों रुपए जनता के जेब में डाले गए हैं, 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
यहां का किसान खुश है
प्रियंका ने कहा कि खेती में देशभर में किसान परेशान है, यहां का किसान खुश है कर्ज माफ किया गया है, समर्थन मूल्य में धान खरीदी हुई है। आज छत्तीसगढ़ की पूरे देश मे पहचान है, सम्मान है। प्रदेश आज सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर विकसित हो रहा, यहां भगवान राम जी 14 वर्ष बिताए, जहां समय बिताए उसका रामवनगमन पथ के रूप में विकास कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines