News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Chhattisgarh News: पीएम नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। यह कार्यक्रम जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। पीएम ने छत्तीसगढ़वासियों को 34 हजार 427 करोड़ रुपये की कुल 10 परियाजनाओं की सौगात दी। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण औजर 15 हजार 530 करोड़ रुपये वाली एक परियोजना का शिलान्यास जुड़ा है।
छत्तीसगढ़ का विकास और जन-जन का कल्याण ही डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। 'विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़' कार्यक्रम को संबोधित कर रहा हूं। https://t.co/tQRJZcAqIz
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2024
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने कोयला मंत्रालय के अंतर्गत रायगढ़ में 173.46 करोड़ रुपये की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट, दीपका में 211.22 करोड़ रुपये की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट, रायगढ़ में 216.53 करोड़ रुपये की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट का लोकार्पण किया।
उन्होंने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत 907 करोड़ रुपये की लागत से राजनांदगांव के 9 गांवों के 451 एकड़ में फैली जगह पर बने 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
बात करें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तो इसके तहत पीएम ने 1007 करोड़ रुपये के 2 प्रोजेक्ट अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबी सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया।
ऊर्जा मंत्रालय के तहत 15,799 करोड़ के 1 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है। रेल मंत्रालय के तहत 583 करोड़ रुपये की 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया जिसमें 280 करोड़ रुपये की लागत से भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और 303 करोड़ रुपये की लागत से बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का उद्घाटन मौजूद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।