PM Modi Chhattisgarh Bastar Rally: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच खींचतान जारी है। वहीं इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को बस्तर दौरे पर आएंगे। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही हैं। हाल ही में प्रदेश के लोकसभा पार्टी प्रभारी नितिन नवीन ने बताया कि 2024 के मिशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एक कार्यकर्ता और एक नेता के रूप तत्परता से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ आने से जनता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।
पीएम मोदी के लिए बस्तर के लोगों में जबरदस्त उत्साह
नितिन नवीन ने आगे बताया कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने पूरे प्रदेश में ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा किया है। फिर चाहे वो महतारी वंदन के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना हो या किसानों की बात हो। पिछले चुनाव के दौरान बस्तर में जो सभा हुई थी, जन सैलाब उमड़ा था, लोगों ने देखा था। बस्तर की जनता के लिए जो गारंटी उन्होंने दी थी। उसे भी प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने पूरा किया है। फिर चाहें वो तेंदूपत्ता हो या फिर चरण पादुका का विषय हो। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी आदिवासी को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया। इस बात को लेकर बस्तर और सरगुजा के इलाकों के लोगों में काफी उत्साह है। पीएम मोदी के यहां पर आगमन से बीजेपी को काफी लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh दौरे पर होंगे PM Modi, Bastar में चुनावी प्रचार को देंगे रफ्तार
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पर कसा तंज
इस दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बैज से पूछे गए 3 सवालों पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दीपक बैज को सबसे पहले हमारे मंडल अध्यक्ष से जाकर बात करनी चाहिए। जिस व्यक्ति को भाजपा का मंडल अध्यक्ष हारता हो, उसे प्रधानमंत्री से सवाल करने का कोई हक नहीं है। दीपक बैज कवासी लखमा को चुनाव जीतवा पाएंगे कि नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines