Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana 9th Installment: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार उचित कदम उठा रही है। सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि किसी प्रदेश का विकास महिलाओं के योगदान के बिना मुमकिन नहीं है। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विष्णुदेव साय सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने की पहली तारीख को प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1000 रुपये डालती है। इस बार राज्य सरकार महिलाओं के खाते में योजना के 1000 रुपये दीवाली से पहले ही डाल देगी। लेकिन इस बार महिलाओं को योजना की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से बांटी जाएगी।
महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के खाते में 25 अक्टूबर को महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त डाली जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रिमोट बटन दबाकर 651.37 करोड़ रुपये महिलाओं के बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 21 साल से अधिक उम्र की करीब 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने अब तक महिलाओं के खाते में 8 किश्ते डाली हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने 5227 करोड़ रुपये का भुगतान DBT के जरिए से किया गया है।
यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय ने किया सत्य साईं नर्सिंग कॉलेज का उदघाटन, हार्ट सर्जरी करवा ठीक हुए बच्चों को दी विदाई
सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण
वहीं योजना की 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों किया जाएगा। इस मौके पर महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही 2 महिलाएं राष्ट्रपति के सामने योजना को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। साथ ही जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines