20 हजार 765 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बांटा गया, 34 करोड़ से ज्यादा का फंड

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana, Chhattisgarh News, Raipur News

रायपुर: अपर संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत दुर्ग जिले के क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा मौसम रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत कुल 29,628 बीमा पॉलिसी में से 20,765 बीमा पॉलिसी धारक कृषकों को 34 करोड़ 40 लाख 5 हजार 218 रुपए दावा भुगतान राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल डिजिक्लैम माड्यूल के माध्यम से कृषकों के खाते में राशि अंतरित की गई है।

जिसमें से सफल दावा भुगतान 12 हजार 465 बीमा पॉलिसी धारक को 20 करोड़ 21 लाख 13 हजार 399 रुपए तथा 8 हजार 290 बीमा पॉलिसी धारकों को 14 करोड़ 17 लाख 53 हजार 783 रुपए भुगतान की कार्यवाही कृषकों के खाते में अंतरित किये जाने हेतु पुनः कार्यवाही की गई है। इस तरह शेष 10 बीमा पॉलिसी धारक कृषकों को 01 लाख 38 हजार 35 रुपए की दावा भुगतान राशि असफल हुई है। प्रावधान अनुसार क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा कृषकों के असफल दावा भुगतान पर दावा राशि अंतरित किये जाने के लिये कार्यवाही की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ