Paddy Porter Showed His Attitude to Farmers: ‘जिस भी अधिकारी को शिकायत करनी है… कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता’ ये तेवर धान खरीदी केंद्र पर काम करने वाले हमाल के हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ के अभनपुर के धान खरीदी केंद्र मानिकचौरी पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू में छेड़छाड़ करके तौल के दौरान किसानों का 4 से 5 किलो तक धान ज्यादा तौला कर उनका हक मारा जा रहा था। लेकिन कुछ ही समय में किसानों के सामने हमाल की इस चालाकी की पोल खुल गई। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने खरीदी केंद्र के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। साथ ही ऐसा करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
हमाल ने किसानों को दिखाए तेवर
किसानों का कहना है कि जब उन्होंने तौल गड़बड़ी पकड़ी और हमाल से इसके बारे में पूछा, तो वह रौब दिखाने लगा। हमाल ने तेवर के साथ कहा कि ‘जिस भी अधिकारी को शिकायत करना है, कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता’। हालांकि, कुछ बाद ही समिति के प्रभारी व्यवस्थापक आयुष्मान निषाद ने प्रदर्शन कर रहे किसानों के सामने हड़बड़ाते हुए स्वीकार किया कि इलेक्ट्रॉनिक तराजू में छेड़छाड़ की गई थी। क्योंकि समिति ने किसानों की शिकायत पर जब अपने सामने धान का तौल करवाया, तो प्रति बोरा 4 से 5 किलो धान अधिक निकला। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह से करीब ढाई क्विंटल धान अधिक तौले जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले से जुड़े हमाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा; कार और सब्जियों से भरी पिकअप में भिड़ंत; 3 की मौत
व्यवस्थापक ने किसानों को दिया आश्वासन
इस दौरान व्यवस्थापक आयुष्मान निषाद ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया। यहां सवाल यह है कि 14 नवंबर से हो रही धान खरीदी को 15 दिन बीत चुके हैं। इस अवधि में जाने कितने किसानों का धान इसी तरह अधिक तौल कर उनका हक मारा गया है। आखिर उसके लिए कौन जिम्मेदार है? साथ ही यह भी सवाल उठता है कि आखिर एक हमाल कैसे अकेले ही इस तरह की गड़बड़ी को अंजाम देने की हिम्मत कर सकता है?
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines